फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity theft caught during raid, case filed against three

Deoria News: छापेमारी कर पकड़ी बिजली चोरी, तीन पर केस

Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught during raid, case filed against three
देवरिया/ सलेमपुर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर शनिवार को सहजौर चौराहा क्षेत्र में बिजली निगम के अधिकारियों ने मेगा ड्राइव अभियान चलाया। चोरी करते पकड़े गए तीन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर अन्य से बकाया वसूली की। इस दौरान चोरी से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा रहा। एक्सईएन राजेश मिश्रा के नेतृत्व में बरडीहा फीडर के सहजौर समेत दर्जनों मुहल्लों में निगम की दो टीमें पहुंची। जिसके बाद एक एक घरों और दुकानों की चेकिंग की गई, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान करीब तेरह उपभोक्ताओं से पचासी हजार रुपये बिजली बिल जमा कराया गया। राजेश मिश्रा ने बताया कि पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में प्रबंध निदेशक द्वारा डिस्कॉम से नामित अधिकारियों द्वारा भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करा लें। बिजली चोरी न करे ।इसके बाद मीटर रीडर्स को बुलाकर खण्ड में परेड कराया गया। जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई। अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे, क्योंकि शत प्रतिशत मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर एवं प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने का निर्देश दिया गया है। गलत बिल बनने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी एवं रीडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी की गई है। यदि उनके कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed