{"_id":"681e52ff5349af8486077146","slug":"electricity-supply-has-been-disrupted-in-tadwa-village-for-eight-days-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-153216-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ दिन से टड़वा गांव में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ दिन से टड़वा गांव में बिजली आपूर्ति ठप
Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदलने पर रुद्रपुर-बरहज मार्ग जाम लगाने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। टड़वा गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर आठ दिन पहले जल गया था। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों ने एसडीएम और बिजली निगम से शिकायत कर दो दिन में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदलने पर रुद्रपुर-बरहज मार्ग जाम लगाने की चेतावनी दी है
गांव के संदीप कुमार, मुकेश यादव, रंजीत कुमार, अमन सिंह, मुन्ना यादव, सर्वेश मिश्रा आदि ने कहा कि आठ दिन पहले गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर जल गया। बिजली बिना लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है।
बिजली निगम के अवर अभियंता को सूचना देने के बाद भी अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इस बावत जेई राजा प्रसाद ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना समय से जिले पर भेज दी जाती है। ट्रांसफाॅर्मर मिलते ही लगवा दिया जाएगा।