{"_id":"65fb2dbefe713ff2c00c06a4","slug":"electricity-problem-due-to-rain-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-121820-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नूनखार और सोनबरसा फीडर में फाॅल्ट, दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नूनखार और सोनबरसा फीडर में फाॅल्ट, दिनभर गुल रही बिजली
Thu, 21 Mar 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र का हाल, मौसम की खराबी के चलते बार-बार ट्रिप हो रही थी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। नूनखार और सोनबरसा फीडर में ट्रिपिंग क्वायल खराब होने से तकरीबन 80 गांवों की बिजली पांच घंटे बाधित रही। इसके अलावा बेमौसम हुई बरसात से दिनभर बिजली की आंख मिचौली भी चलती रही। ऐसे में पूरा दिन मिलाकर एक से दो घंटे ही बिजली मिली। वह भी बार-बार ट्रिप हो जा रही थी। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि बारिश के साथ हवा चलने से दिक्कत आई है।
सलेमपुर 132 केवीए ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजली घर पर सप्लाई आती है। यहां चार फीडरों बैदौली, सोनबरसा, नूनखार और गड़ेर के माध्यम से खुखुंदू, परसिया मिश्र, बैरौना, मुसैला चौराहा, नूनखार, सिसई, पड़री, सोनबरसा, एकडंगा, बरसात, वीरपुर मिश्र एकडंगा, बैरौना, मुसैला, सहित तकरीबन 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है।
बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश और हवा के चलते दिनभर बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। निगम के कर्मचारी फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा रहे थे। मगर मौसम खराब के चलते बिजली ट्रिप हो जा रही थी।
विज्ञापन
उधर, नूनखार और सोनबरसा फीडर में ट्रिपिंग क्वायल खराब होने से दोनों फीडरों के तहत आने वाले 80 गांवों की आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। इसके अलावा अन्य सभी गांवों में भी पूरा दिन बार-बार बिजली ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जेई उमेश चंद ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते बार-बार बिजली ट्रिप हो जा रही थी। इसके अलावा दो फीडरों में फाॅल्ट होने से कुछ घंटे आपूर्ति ठप रही। उसे सही कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
हाईटेंशन तार पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। तेज हवा के साथ शुरू हुई बेमौसम बारिश से फसल को जहां भारी नुकसान हुआ है, वहीं, क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
पुरनाछापर स्थित 132/33 उपकेंद्र से सबस्टेशनों को जाने वाली हाईटेंशन तार पर कई जगह पेड़ की डाली टूटकर गिर गई है। इसके चलते भटनी, भिंगारी बाजार व गजहरवा (बनकटा) सबस्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कर्मी फाॅल्ट ठीक करने के लिए बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। सुबह से ही तीन सब स्टेशनों से जुड़े करीब 200 गांवों में बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं।
अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि मेन लाइन के ब्रेक डाउन होने से दिक्कत आई हैं। हाईटेंशन तारों पर गिरीं पेड़ की डालियों को हटाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।