{"_id":"6a04c25e6f8838b0760979a4","slug":"electricity-poles-near-ken-union-were-broken-in-the-storm-causing-power-outages-deoria-news-c-208-1-deo1015-181777-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आंधी मे केन यूनियन के पास टूटे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आंधी मे केन यूनियन के पास टूटे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप
Wed, 13 May 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। अचानक शाम 6:00 बजे आई तेज आंधी से भाटपार रानी नगर के हनुमानगढ़ वार्ड में केन यूनियन भवन के मोड पर तीन विद्युत पोल टूट कर गिर पड़े। तार सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि आंधी आने के पहले ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे कोई जान माल की क्षति नहीं हुई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दे दी।इसके चलते नगर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
लोगों ने बताया कि अचानक तेज आंधी से केन यूनियन भवन के पास जर्जर हुए तीन विद्युत पोल टूट कर सडक पर गिर पडा। इससे आवगमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया और सडक पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। एसडीओ विद्युत अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना है। नया बिजली का खंभा लगाया जाएगा।