फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity Department accident waiting

बिजली विभाग को हादसे का इंतजार

Sun, 18 Dec 2016 11:02 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity Department accident waiting
सलेमपुर नगर के टीचर्स कालोनी में झुका हुआ बिजली का पोल - फोटो : अमर उजाला
 बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पोल झुकने के कारण बिजली का तार जमीन के करीब पहुंच गया है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार तार व पोल को ठीक नहीं कर रहे है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर के टीचर्स कालोनी में किरन देवी की मकान से गुजरने वाली गली में लगा बिजली का पोल टूटने के कारण झुक गया। इससे इस पर लगा तार भी जमीन के करीब आ गया है। अगर हवा का तेज झोक आया तो कभी भी बिजली का पोल गिर सकता है।इसके अलावा इस मोहल्ले के कई गलियों में बिजली का तार लूज पड़ा है। इससे हादसे का डर लोगों में बना हुआ है। मोहल्ले की अनिपूर्णमा देवी, रीता देवी, सभासद रणजीत सिंह, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, त्रिपुणानंद तिवारी, अरुण कुमार द्विवेदी का आरोप है कि मोहल्ले का लूज पड़े बिजली की तार और झुके हुए पोल को ठीक करने के लिए कई बार शिकायत जेई से किया जा चुका। इसके कारण बिजली आपूर्ति भी मोहल्ले की बांधित रहती है। लेकिन जेई व लाइनमैन इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जेई को ठीक कराने के लिए बोल दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed