फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity Corporation raided, case on seven

Deoria News: बिजली निगम ने मारा छापा, सात पर केस

Fri, 28 Jul 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation raided, case on seven
देवरिया। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम ने तरकुलवा सबस्टेशन के विभिन्न गांवों में छापा मारा। इसमें सात लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ जेई ने केस दर्ज कराया है। बिजली निगम के चेकिंग अभियान के तहत कंचनपुर गांव के सुजीत कुशवाहा, द्वारिका के शैलेश राव, रमाशंकर राव, वृंदावन गांव के मुन्नी गुप्ता, दिनेश सिंह, वृंदावन चौराहा पर मुसहरी गांव के रहने वाले सुदर्शन यादव, श्रवण जायसवाल बिना कनेक्शन बिजली जलाते मिले। इनके विरुद्ध तरकुलवा थाने में केस दर्ज किया गया है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि निगम की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कटिया कनेक्शन तथा बिना कनेक्शन के विद्युत प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed