फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electricity camp

नौ मामले आए सात का निस्तारण

Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
electricity camp
नौ मामले आए सात का निस्तारण
विज्ञापन

गौरी बाजार उपखंड कार्यालय में डीएम ने की शिकायतों की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार उपखंड कार्यालय में रविवार को विद्युत शिकायत निवारण महा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कुल नौ मामले आए। डीएम ने सात मामलों का निस्तारण मौके पर कराया। शेष दो मामलों को दो दिन में निस्तारित करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत जीसी यादव को दिए।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि विद्युत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए की गई इस पहल को और प्रभावी बनाया जाएगा। टीम में चार और नोडल अधिकारी शामिल किए जाएंगे। विद्युत विभाग की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह प्रथम व तृतीय शनिवार और रविवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण महाकैंप का आयोजन होना है। इसी क्रम में आज जनपद के कुल 17 उपखंड कार्यालयों पर यह आयोजन हुआ है। सभी उपखंड कार्यालयों पर नोडल अधिकायिों ने उपस्थित रहकर विद्युत समस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने कहा कि विद्युत से जुड़े जन समस्याओं का निराकरण मौके पर ही हो, इसके लिए विशेष रूप से सक्रियता बरतनी होगी। इस दौरान अवर अभियंता एनके सिंह, जीएमटी शैलेश पांडेय, कोमल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
बरहज में नौ क नेक्शन विच्छेदित
बरहज। तहसील परिसर स्थित विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पर विभाग ने उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप लगाया। जहां 12 उपभोक्ताओं के बिल सुधार किए गए। जबकि नौ बड़े बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। रविवार को एडीएम एफआर उमेश कुमार मंगला, एक्सईएन सचिन सिंहा के देखरेख में कैंप लगाकर करीब 40 हजार रुपये की वसूली की गई। इसमें चार बड़े बकाएदारों से 30 हजार रुपये ई-पास मशीन से रिकवरी की गई। बताया जा रहा है कि नगर में पांच और ग्रामीण क्षेत्र में 35 हजार उपभोक्ता हैं। क्षेत्र में लोग विभाग का करीब साढे़ 10 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसडीओ गनेश मिश्र, जेई मनोज सान्याल राजेश कुमार, उमेश कुमार, रमाशंकर, अनिल दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
बिजली के 18 मामले निस्तारित
विद्युत समस्या समाधान महा कैंप में आईं 19 शिकायतें
सलेमपुर। शासन के निर्देश पर अब सप्ताह में एक दिन विद्युत अधिकारियों के तरफ से उपभोक्ताओं की शिकायतों, समस्याओं का निवारण किया जाना तय किया गया है। इसके तहत रविवार को मझौलीराज में विद्युत समस्या समाधान के लिए महा कैंप लगाया गया। इसमें कुल 19 शिकायतें मिलीं, जिनमें 18 शिकायतों का निस्तारण मौके से ही कर दिया गया। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि कैंप तहसील क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर विद्युत समस्या समाधान के लिए लगाया जा रहा है। मझौलीराज में उपभोक्ताओं की 19 शिकायतें मिलीं, जिनमें 18 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी विवेक कुमार, जेई सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, प्रदुम्मन पांडेय, प्रभात कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed