फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electric wire breaks and falls in Belvania, causing chaos

Deoria News: बेलवानिया में बिजली का तार टूटकर गिरा, मची अफरा तफरी

Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Electric wire breaks and falls in Belvania, causing chaos
बघौचघाट। बिजली उपकेंद्र बघौचघाट के फीडर से जुड़े बेलवनिया गांव में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर के समीप अचानक तार टूटकर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान चपेट में आने से एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि तार गिरते समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर तार टूटा, उसके पास ही प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जहां उस समय बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। यदि तार विद्यालय परिसर की ओर गिरता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। गांव के कयामुद्दीन शेख का बकरा करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कराकर टूटे तार को हटाने तथा मरम्मत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से जुड़े तार अक्सर महीने में कई बार टूट जाते हैं। इस संबंध में जेई अमित कुमार भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed