फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric will barred in khkhundu today

Deoria News: आज दिनभर नहीं मिलेगी 250 गांवों को बिजली

Wed, 19 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
electric will barred in khkhundu today
अतिरिक्त 40 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के चलते प्रभावित रहेगी आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। सलेमपुर से यहां के पाॅवर हाउस पर आने वाली मेन सप्लाई बुधवार को दिनभर नहीं मिलेगी। 132/33 विद्युत पारेषण उपकेंद्र पर स्थापित परिवर्तक ओवरलोड के कारण एक अतिरिक्त 40 एमवीए का विद्युत परिवर्तक स्थापित करने के चलते 250 गांवों की आपूर्ति दिन में 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ठप रहेगी। हालांकि, इसके बाद उपभोक्ताओं को ओवरलोड की समस्या से निजात मिल जाएगी।

सलेमपुर 132/33 केवीए पारेषण उपकेंद्र से खुखुंदू बिजली घर में सप्लाई आती है। यहां चार फीडरों बैदौली, सोनबरसा, नूनखार और गड़ेर के माध्यम से खुखुंदू, परसिया मिश्र, बैरौना, मुसैला चौराहा, बड़हरा, बीजापुर झंगटौर, नूनखार, सिसई, पड़री बाजार, झिल्लीपार पड़री, सोनबरसा, एकडंगा, बरसाथ, वीरपुर मिश्र सहित तकरीबन 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। इन दिनों आवश्यकता से अधिक तापमान होने पर लोगों को बिजली की सख्त आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में दिनभर बिजली नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होगी।
विज्ञापन

हालांकि, निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने से ओवरलोड की समस्या बनी रह रही है। इससे बार-बार आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है। इससे निजात पाने के लिए ही बुधवार को पारेषण उपकेंद्र पर 40 एमवीए का एक अतिरिक्त परिवर्तक स्थापित किया जाएगा। इसके चलते खुखुंदू पाॅवर हाउस की आपूर्ति दिनभर ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई उमेश चंद ने बताया कि अतिरिक्त परिवर्तक स्थापित होने के बाद क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। बुधवार को सलेमपुर पारेषण उपकेंद्र पर काम चलने से दिन में दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed