फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric problem

Deoria News: तैंतीस हजार वोल्ट के मेन तार पर गिरी पेड़ की डाल, 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 40 घंटे रही ठप

Fri, 22 Mar 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
electric problem
फोटो समाचार....संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- पेट्रोलिंग कर आपूर्ति हुई बहाल तो लोगों ने महसूस की राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाले तैंतीस हजार के मेन तार पर तीन जगह पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों की बिजली 40 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। बृहस्पतिवार की देर शाम निगम के कर्मियों ने खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
सलेमपुर से लार उपकेंद्र को तैंतीस हजार के मेन तार से आपूर्ति दी जाती है। बुधवार की सुबह आपूर्ति चालू थी। इसी बीच नौ बजे के करीब तेज हवा चलने लगी। इससे सलेमपुर, सहजौर, भुड़सरी गांव के सामने तैंतीस हजार के मेन तार पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। संयोग ठीक रहा कि कोई सड़क से गुजर नहीं रहा था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

तार टूटने से लार नगर, रामनगर, रावतपार रघेन, रावतपार अमेठिया, भागलपुर फीडर, दोगारी, पटनेजी, ठाकुर गौरी, मटियरा जगदीश, बलुआ गौरी, रोपन छपरा, परासी चकलाल, पिंडी, अजना, डुमरी, मठिया, हतवा सहित 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। शाम होते ही इन्वर्टर जवाब दे गए। पूरी रात लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे उपकरण इन्वर्टर, फ्रिज, टुल्लू पंप बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। उपभोक्ताओं की शिकायत पर निकले निगम के कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट को दुरुस्त किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। उधर, चोरडीहां गांव के सामने 11000 वोल्ट के तार पर पेड़ गिर गया। इससे आपूर्ति बाधित रही। खेमादेई उपकेंद्र से जुड़े चुरिया, नदौली, करचो, मेहरौना, हाटा, सहित दस से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। पूरी रात उपभोक्ता अंधेरे में रहने के लिए विवश रहे। आपूर्ति बहाल हुई तो राहत मिली।

आंधी आने से मेन तार तीन जगह टूट गया था। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लोकल फाॅल्ट को भी ठीक कराकर उत्तरी फीडर की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

-मनीष यादव, एसडीओ लार

लोकल फाॅल्ट ढूंढ़ने में निगम के कर्मियों को छूटा पसीना
सलेमपुर। आंधी पानी से हाईटेंशन तार भी टूट गए। इससे उत्तरी फीडर की आपूर्ति ठप रही। इसे ढूंढ़ने के लिए निगम के कर्मियों को 40 घंटे से अधिक समय तक पेट्रोलिंग करनी पड़ी। इसके बाद फाॅल्ट मिला। तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed