{"_id":"67b22b8b23df7e555a05a017","slug":"electric-pole-buried-in-the-boundary-wall-of-gandak-department-deoria-news-c-208-1-deo1004-147322-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गंडक विभाग की चहारदीवारी में गाड़ दिया बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गंडक विभाग की चहारदीवारी में गाड़ दिया बिजली का खंभा
Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन का फायदा निजी के साथ सरकारी विभाग भी उठाने लगे हैं।
कई साल से विभाग की टूटी चहारदीवारी के दो फीट अंदर बिजली निगम ने अपना खंभा गाड़ दिया। शनिवार देर रात केबल लगाकर आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। अब सिंचाई विभाग मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कह रहा है।
सिंचाई खंड द्वितीय का नगर पंचायत रामपुर कारखाना के देवरिया-कसया मार्ग पर गंडक कॉलोनी स्थित है। गंडक कॉलोनी के चहारदीवारी कई बरसों से गिर जाने का फायदा प्लाटिंग करने वालों के साथ सरकारी विभाग भी उठाने लगे हैं। शनिवार को बिजली निगम ने देवरिया-कसया मार्ग से बड़ी बाजार जाने वाले रास्ते पर पोल लगाना शुरू किया। टूटी चहारदीवारी में खंभा लगा दिया गया। विभागीय कर्मचारियों ने खंभा लगाने से मना किया तो आनन फानन ठेकेदार ने खंभा और केबल लगाकर आपूर्ति भी शुरू कर दी।
कुछ दिन पहले ही प्लाटिंग करने वालों ने गंडक कॉलोनी की जमीन पर कब्जा कर बेच दिया था। अब सरकारी विभाग के पोल लगा देने से सिंचाई विभाग को चहारदीवारी बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि मामले को बिजली निगम के अधिकारियों को बता दिया गया है। गंडक कॉलोनी की जमीन से खंभा हटवाया जाएगा।