{"_id":"662feecadca629d6fa0be254","slug":"electric-je-suspended-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-124493-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्युत वितरण निगम के अवर अभियंता को अधीक्षण अभियंता ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्युत वितरण निगम के अवर अभियंता को अधीक्षण अभियंता ने किया निलंबित
Tue, 30 Apr 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
केला पकने के लिए बने कोल्ड स्टोरेज में कनेक्शन करने में लापरवाही के मामले में हुई कार्रवाई
अधिशासी अभियंता गौरी बाजार की अध्यक्षता में हुई जांच में दोषी पाए गए थे अवर अभियंता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विद्युत वितरण निगम के अवर अभियंता को अधीक्षण अभियंता ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि नवलपुर में लगे केला पकाने के कोल्ड स्टोरेज में कनेक्शन करने में लापरवाही की गई थी। शिकायत पर गठित दो सदस्यीय टीम ने अवर अभियंता के साथ एक संविदा कर्मी को दोषी ठहराया था।
संतकबीर नगर जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र के बेलवा ठाकुराई गांव निवासी राधेश्याम यादव ने नवलपुर में केला पकाने के लिए कोल्ड स्टोरेज खोला है। इसमें विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि अवर अभियंता लवलेश कुमार सिंह ने संविदा कर्मी असलम के साथ मिलकर हीलाहवाली शुरू कर दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने उच्च अधिकारियों शिकायत की। अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता गौरी बाजार के नेतृत्व में दो सदस्य टीम गठित कर जांच आख्या मांगी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद सोमवार की देर शाम अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने अवर अभियंता लवलेश कुमार सिंह को निलंबित कर बरहज संबद्ध कर दिया। वहीं, संविदा कर्मी असलम की संविदा निरस्त करने के लिए कहा। अवर अभियंता को निलंबित करने के बाद अब उनकी जगह खाली पड़ी है।