फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric je beaten

Deoria News: बिजली जांच करने पहुंचे अवर अभियंता को दौड़ाकर पीटा

Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
electric je beaten
अवर अभियंता की पिटाई से नाराज 24 से अधिक कर्मचारी पहुंचे कोतवाली, जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली जांच करने पहुंचे अवर अभियंता को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पिटाई कर दी। इससे अवर अभियंता के मुंह पर गंभीर चोट आ गई। इसकी खबर मिलते ही कोतवाली में विद्युत कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल अवर अभियंता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम के लोग कई दिनों से गांव में पहुंचकर अवैध वसूली कर रहे थे। जो नहीं दे रहा था, उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। अवर अभियंता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गोरखपुर के जंगल कौड़िया के रहने वाले विजय कुमार गौड़ सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर में अवर अभियंता पद पर तैनात हैं। यह सलेमपुर ग्रामीण क्षेत्र की देखरेख करते हैं। मंगलवार की शाम करीब 3:00 बजे विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडित हरैया गांव पहुंचे। यहां एक व्यक्ति का कनेक्शन चेक किया गया तो घरेलू कनेक्शन पर कटिया कनेक्शन लगाकर 2 किलो वाट का कामर्शियल काम कर रहे थे। इसे मौके पर अवर अभियंता ने विरोध किया तो एक युवक उलझ गया और गांव के कई लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित लोगों ने अवर अभियंता विजय कुमार गौड़ की पिटाई शुरू कर दी। वह मौके से अपना बचाव कर कोतवाली पहुंचे और अपने अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसकी खबर मिलते ही कोतवाली पर चौबीस से अधिक विद्युत कर्मचारी पहुंच गए और पिटाई का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। कोतवाली पुलिस ने घायल अवर अभियंता विजय कुमार गौड़ को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिन से विद्युत कर्मचारी क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर फर्जी मुकदमों में फंसने की धमकी दे रहे हैं।

जेई विजय कुमार गौड़ ने बताया कि अभियान के तहत गांव में जांच करने गए थे। कनेक्शन अवैध पाए गए। आरोप गलत है। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि अवर अभियंता विजय कुमार गौड़ ने तहरीर दी है। पिटाई करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed