फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric items burnt due to high voltage current

घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण जले

Sun, 04 Apr 2021 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
electric items burnt due to high voltage current
घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण जले
विज्ञापन

लार। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब अचानक हाईवोल्टेज करंट आने से घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। वायरिंग से धुआं निकलता देख अफरातफरी मच गई। लोग बाहर निकल गए। कुछ देर बाद अचानक गुल हुई बत्ती दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। जब कि लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी थी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

शुक्रवार की रात लार बाजार में अचानक लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करंट उतर गया। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक घरों में लगे बिजली के उपकरण जलने लगे। धुआं निकलता देख लोग घर छोड़ बाहर निकलने लगे। हाईवोल्टेज करंट से सुधांशू कुमार राय की दुकान में लगा फ्रीजर, टीवी, पंखा, ट्यूबलाइट, सुजीत कुशवाहा की दुकान में लगे दो पंखे, मनोज यादव की दुकान में लगा दो पंखा, डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा के क्लिनिक में लगा पंखा, नेबुलाइजर मशीन, डॉ. पद्मेश त्रिपाठी के घर में लगा कूलर, टीवी पंखा, पवन बरनवाल की दुकान में लगी वेइंग मशीन जल गई। इसके बाद बिजली गुल हो गई। शिकायत के बाद भी कोई बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। सुबह लोग पानी के लिए परेशान नजर आए। शिकायत के बाद जब कोई बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा तो लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस संबंध में जेई ने बताया कि शिकायत मिली है। फाल्ट को ठीक करा आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed