{"_id":"6929eebab45fa085dd031354","slug":"electric-current-in-hand-pump-student-gets-burnt-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-169010-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हैंडपंप में उतरा करंट, छात्रा झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हैंडपंप में उतरा करंट, छात्रा झुलसी
Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव स्थित एक घर में शुक्रवार को हैंडपंप में करंट उतर गया। बताया जा रहा है कि इसी हैंडपंप से टुल्लू पंप कनेक्ट था, जिसकी वजह से हैंडपंप में भी करंट आ गया। करंट की चपेट में आ जाने से बर्तन धुल रही एक 20 वर्षीया छात्रा झुलस गई। इसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
लक्ष्मीपुर निवासिनी खुशबू 20 वर्ष पुत्री रामप्रसाद पाल शाम करीब चार बजे घर पर हैंडपंप पर बर्तन धुल रही थी। लोगों के अनुसार हैंडपंप में अचानक करंट उतर आया, जिससे वह झुलस गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि छात्रा का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। संवाद