{"_id":"661599c1e3745d6d47042cf4","slug":"electric-connection-against-rule-deoria-news-c-208-1-deo1004-123019-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नियमों को ताक पर रखकर दिया था बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नियमों को ताक पर रखकर दिया था बिजली कनेक्शन
Wed, 10 Apr 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार......
बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया में झोपड़ी में आग लगने की वहज शॉर्ट सर्किट बता रहे लोग
500 मीटर की दूरी से दिया गया कनेक्श्न, नियम 40 मीटर तक का, केबल में शॉर्ट सर्किट होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया में झोपड़ी में आग लगने से एक मासूम की मौत हुई थी। लोगों का कहना है कि यदि निगम ने नियमों का पालन करते हुई बिजली कनेक्शन दिया होता तो ऐसी घटना नहीं होती। ग्राम प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 500 मीटर दूर से केबल जोड़कर पोल से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इससे केबल में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
रविवार को बनकटा के पकड़ी नरहिया गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से दूधनाथ की झोपड़ी में आग लगने का कारण लोगों ने शॉर्ट सर्किट बताया। ग्रामीणों ने बताया कि 500 मीटर दूर से झोपड़ी तक लाए गए केबल में शाॅर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी।
पकड़ी नरहिया के रहने वाले रामकृपाल के घर के पास बिजली का पोल है। वहां से दूधनाथ का घर लगभग 500 मीटर है। इसके बाद भी निगम ने गांव के छह लोगों को कनेक्शन दे दिया। सभी लोग 500 मीटर की दूरी से अपना केबल लगा कर बिजली जला रहे हैं।
विज्ञापन
गांव निवासी हरिशंकर तिवारी का कहना था कि पोल से 40 मीटर की दूरी तक ही कनेक्शन देने का नियम है। बावजूद इसके पोल से 500 मीटर की दूरी तक कनेक्श्न दिया गया।
कोट
मानक के अनुसार 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर कनेक्शन नहीं दिया जाता है। किस परिस्थिति में पडरी नरहिया में कनेक्शन दिया गया। इसकी जांच मेरे स्तर से कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
-हरिशंकर लाल, एसडीएम भाटपाररानी
कोट
कनेक्शन उपभोक्ताओं की मांग पर दिया जाता है। वहां किस प्रकार का कनेक्शन है। उसकी जांच करके बताया जा सकता है। आपके स्तर से जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच कराई जा रही है।
-अभिषेक कुमार, एसडीओ भाटपाररानी
चौथे दिन भी बैठ कर अग्निपीड़ित परिवार ने खुले में गुजारी रात
देवरिया। बनकटा विकास खंड के पकड़ी नरहिया में रविवार आगलगी में दूधनाथ की बेटी सरिता ने अपने छोटे बेटे को खो दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले में और पटीदार की झोपड़ी में रहने को विवश है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने मदद की है। इधर, प्रशासन की ओर से रहने के लिए टीन शेड निर्माण कराने का दावा किया जा रहा था। लेकिन, अब तक पीड़ित पटीदार की झोपड़ी में टेंट का पर्दा लगाकर रात बिता रहे हैं।