फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric barred upto 12 hours

Deoria News: 12 घंटा गुल रही 30 गांवों की बिजली

Thu, 13 Jun 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
electric barred upto 12 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। उसरा उपकेंद्र पर इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से 30 गावों की बिजली गुल रही। उमस भारी गर्मी के बीच रात भर लोग परेशान रहे। 12 घंटे रात में आपूर्ति बाधित रही। बुधवार की सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में फाॅल्ट ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन, सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाल की।
रुद्रपुर तहसील के विद्युत उपकेंद्र उसरा पर इंसुलेटर पंक्चर हो जाने के कारण मंगलवार की रात 30 गावों की बिजली गुल हो गई। यहां से सरौरा, बढ़ेया, अलगटपुर, बहोरवा, सिंगाही, मझगवां, बरसात, छितरूआ, सुरौली, पैकौली, बिशनपुरा, ठठौली, भटजमुआव, बगही, नगऊर, वैदा सहित 30 गांवोंं की आपूर्ति रात भर ठप रही।
विज्ञापन

जेई राम प्रवेश ने बताया कि मंगलवार की रात में इंसुलेटर पंक्चर हो जाने के कारण रात भर बिजली बाधित रही। सुबह बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed