फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric barred 6 hours

Deoria News: छह घंटे गुल रही 350 गांवों की बिजली

Sat, 15 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
electric barred 6 hours
देसही विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी डबल सर्किट में मेंटेनेंस कार्य चलने से बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। देसही देवरिया सबस्टेशन के 33 केवी डबल सर्किट पर मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को कसया पॉवर हाउस की मेन सप्लाई बंद रही। इससे तरकुलवा बिजली घर के 350 गांवों की बत्ती छह घंटे गुल रही। बिजली के बिना भीषण गर्मी में लाखों लोग बेहाल रहे।

कुशीनगर जिले के 132/33 केवी कसया पॉवर हाउस से देवरिया जिले के तरकुलवा, बघौचघाट, देसही देवरिया, पांडेयचक आदि बिजली घरों की सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार को देसही देवरिया विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी डबल सर्किट का मेंटेनेंस कार्य हुआ। इससे कसया पॉवर हाउस की मेन सप्लाई को शुक्रवार को 12 बजे बंद कर दिया गया। इससे तरकुलवा उपकेंद्र के तरकुलवा, पथरदेवा, बंजरिया व गढ़रामपुर फीडरों की सप्लाई ठप रही। इस सभी फीडरों की सप्लाई बंद होने के कारण क्षेत्र के तरकुलवा, कंचनपुर, पथरदेवा, गढ़रामपुर, मुण्डेरा बाबू, सोन्हुला रामनगर, बालपुर श्रीनगर, महुअवा बजराटार, महुआपाटन, बंजरिया बाजार आदि कस्बों सहित लगभग 350 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

निगम के अफसरों के मुताबिक, सायं छह बजे मेन लाइन की आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है। इधर, भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से लाखों की आबादी पूरे दिन बेहाल रही। कस्बों के व्यवसायी प्रतिष्ठान ठप रहे। कुछ ही घंटों में घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। अधिकांश लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज होकर स्वीच ऑफ हो गए। घरों में पीने की पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यही हालत बघौचघाट, देसही देवरिया, पांडेयचक आदि विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की रही।
अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि देसही देवरिया सबस्टेशन के 33 केवी लाइन के डबल सर्किट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इससे कसया पॉवर हाउस से मेन सप्लाई बंद है। सायं छह बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed