{"_id":"5f2850d38ebc3e9f624f48ac","slug":"electric-aplay-discannect-deoria-news-gkp3605280109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार के 200 गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार के 200 गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार के 200 गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई
उमसभरी गर्मी में लोग हो रहे परेशान
लार (देवरिया)। विद्यत उपकेंद्र की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। फाल्ट के कारण लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। सर्वाधिक दिक्कत नगरवासियों को है।
बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन पर्व पर आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के रावतपार अमेठिया, सजांव, बभनौली पांडेय, पिंडी समेत 200 गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। नगरवासियों को पानी के लिए भोर में परेशान होना पड़ा। खेमादेई उपकेंद्र से जुड़े गांव वालों को भी बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से आपूर्ति नहीं मिल रही है। कई गांव ऐसे हैं कि पांच दिन आपूर्ति नहीं मिल पाई है। शिकायत के बाद भी खराबी को दूर नहीं किया जा रहा है। लार उपकेंद्र पर पहुंचे कुछ लोगों ने बिजली निगम कर्मियों को खरी खोटी सुनाया। जेई रामआशीष राम ने बताया कि एक दिन केबिल जल गया था और दूसरे दिन वायरिंग जलने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।