फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elder's cause of death unclear, Wisra secure

Deoria News: बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Elder's cause of death unclear, Wisra secure
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव में आईजीआईएस की जांच के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में दो हत्यारोपियों का शनिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। एक आरोपी का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पिड़हनी गांव में तहसील प्रशासन एक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर आईजीआरएस रिपोर्ट के सत्यापन की जांच करने पहुंची थी। इस दौरान एक पक्ष के सर्वजीत यादव (72) की मौत हो गई। मौत का कारण दूसरे पक्ष द्वारा धक्का देना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के बैजनाथ यादव, भृगुनाथ यादव और राहुल यादव पर हत्या के आरोप की प्राथमिकी दर्ज की है। तहसील प्रशासन ने नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर दूसरे पक्ष का पक्का मकान बेदखली कराने के लिए नोटिस भी चस्पा किया है।
सीओ सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed