फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elder brother beaten to death for land sharing

जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई की पीटकर हत्या

Sun, 06 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Elder brother beaten to death for land sharing
जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई की पीटकर हत्या
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। रामपुर कारखाना के विशुनपुर मुरार गांव में रविवार को जमीन के विवाद में सगे भाइयों ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर गांव में फोर्स पहुंच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। गांव में तनाव बना हुआ है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुर मुरार गांव के चंद्रपति यादव (63) कोइलरी से रिटायर हुए थे। वह देवरिया में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार को बंटवारे के लिए वह घर आए थे। जायदाद के बंटवारे को लेकर पिता वीरन यादव और दो भाई चंद्रभान यादव व चंद्रदेव यादव के बीच विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को कहासुनी के बाद माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर में चंद्रपति को गंभीर चोट लग गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। माता गुलाइची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना के बाद से ही आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही गांव में फोर्स गई। इस संबंध में रामपुर कारखाना के प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मृतक चंद्रपति यादव तीन भाई थे। जमीन को लेकर आपसी विवाद में हाथापाई हुई। इसमें उन्हें चोट लग गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed