फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight youths were duped of 6.48 lakh rupees under the pretext of sending them abroad.

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर आठ युवाओं से 6.48 लाख ठगे

Fri, 10 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Eight youths were duped of 6.48 lakh rupees under the pretext of sending them abroad.
रुपये मांगने पर दे रहे जान से मारने की धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर जान-पहचान के लोग अपनों पर ठगी की तलवार चला रहे हैं। विदेश भेजने के नाम पर तीन भाइयों ने नगर पंचायत के ग्राम कनकपुरा व गुलहरिया सहित एक अन्य गांव के आठ बेरोजगार युवकों से करीब 6.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी के शिकार युवक अब रुपये वापस मांग रहे हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुरा के टोला गुलहरिया निवासी दीन बंधु कुशवाहा सहित अन्य पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके गांव का एक युवक और उसके दो भाई मिलकर बेरोजगार युवकों को अच्छी नौकरी का लालच देकर विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोप है कि इनमें से दो भाई क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को इकट्ठा करते हैं और एक भाई मालदीव में रहकर वीजा भेजता है।
विज्ञापन

तीनों भाइयों ने कनकपुरा व गुलहरिया के रहने वाले दीनबंधु कुशवाहा, सोनू, बृजेश मिश्रा, शैलेश, विशाल, पप्पू, रंजित कुशवाहा और बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा हथियागढ़ के जितेंद्र कुशवाहा को विदेश भेजने के नाम पर नकदी व यूपीआई के माध्यम से प्रति कंडीडेट से 80-80 हजार रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने पुनः वीजा देने के नाम पर सभी से एक-एक हजार रुपये लेकर तीन महीने का बिजनेस वीजा देकर पांच अप्रैल 2025 को मालदीव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सभी लोग एक कंपनी में काम करने लगे। उनका बिजनेस वीजा का डेट खत्म होने पर सभी को दो साल का वीजा भी दे दिया गया। दो महीने तक एक कंपनी में काम कराकर बिना कुछ बताए उन्हें सितंबर 2025 को वापस भारत भेज दिया। डेढ़ महीने की सेलरी भी कंपनी ने नहीं दी। स्वदेश लौटने के बाद पीड़ित अपना रुपये वापस मांग रहे हैं तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थानेदार बोल रहे हैं कि जहां मन करे जाओ हम नहीं कुछ कर पाएंगे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed