फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight sick, one dead

आठ बीमार, एक की मौत

Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

पिपरा मदनगोपाल गांव में आठ लोगों में चिकेन पॉक्स बीमारी के लक्षण दिखने पर खलबली मच गई है। इसी बीमारी से 18 दिन पूर्व एक युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गांव का दौरा कर पीड़ित लोगों के खून के नमूने लिए।

देसही देवरिया के पिपरा मदनगोपाल के राजनाथ सिंह (25) को 23 दिन पूर्व बुखार के साथ मटर के दाने जैसे फफोले पड़ गए। इसका इलाज देसही देवरिया के अलावा जिला अस्पताल में कराया गया ।

 प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 10 नवंबर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

अब मृतक राजनाथ की बहन रंजना और भांजी सुशीला में भी इसी तरह के लक्षण दिख रहे हैं। इसके अलावा गांव की शांति, पदमावती, देवव्रत, अजय, रानी भी बुुुखार और शरीर पर फफोले निकल आए हैं। वहीं पड़ोस के बरवां मानसिंह गांव के कुलदीप भी बुखार और शरीर पर फफोले से पीड़ित बताए जा रहे हैं। 

गांववालों ने तेजी से फैल रहे इस रोग की जानकारी पीएचसी पर दी। चिकेन पॉक्स के लक्षण दिखने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य महकमा और डब्ल्यूएचओ की संयुक्त टीम ने पीड़ितों के खून के नमूने लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed