फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight hours power failure in more than hundred villages

Deoria News: सौ से अधिक गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली

Sat, 29 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Eight hours power failure in more than hundred villages
सलेमपुर। सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाली 33,000 वोल्ट की लाइन रेलवे क्राॅसिंग के पास टूट कर गिर गया। वहीं भुडुसरी गांव के सामने लाइन का जंपर भी कट गया। इससे सौ से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम छह बजे से रात्रि एक बजे तक ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाली 33,000 वोल्ट की एचटी लाइन के तार जर्जर हो गए हैं। आए दिन तार के गल के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं जा सका है। बृहस्पतिवार की शाम आपूर्ति चालू थी, इसी बीच अचानक भुड़सरी गांव के पास जंपर उड़ गया। इसके बाद उपकेंद्र से जुड़े सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान दिखे। शाम होते ही इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। घर में लगे उपकरण आपूर्ति के अभाव में बंद हो गए। उपभोक्ताओं की शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट को ठीक किया।
विज्ञापन

जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई, इसके दस मिनट बाद सलेमपुर रेलवे क्राॅसिंग के सामने 33,000 वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके बाद पुनः आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग घरों की छतों पर टहलते नजर आए। देर रात करीब डेढ़ बजे निगम के कर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। जेई राजकुमार ने बताया कि तैंतीस हजार का तार टूटने और जंपर उड़ने से आपूर्ति बाधित रही है। फाल्ट को ठीक करा आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शाम होते ही सौ से अधिक बार ट्रिप हो रही बिजली
शाम को आपूर्ति बहाल होते ही ओवर लोड की समस्या बढ़ जा रही है। जिससे फीडर पर लोड पड़ रहा है। इसके वजह से प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक सौ से अधिक बार तक ट्रिपिंग हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उधर नार्थ फीडर से ही कई अन्य फीडरों को आपूर्ति दी जा रही है। इसके चलते रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। हर रोज उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, किसानों को भी खेतों में सिचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
....
लार नगरवासियों को पांच घंटे भी बिजली मयस्सर नहीं
लार नगर के उपभोक्ताओं को पांच घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। आपूर्ति नहीं होने से सूर्यास्त के बाद ही दुकानें भी बंद हो जा रही हैं। ऐसे में देहात से आए लोगों को सामान खरीदे बिना ही लौटना पड़ रहा है। वहीं व्यवसायियों का कारोबार भी चौपट हो गया है।

....
ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर भी नहीं बदले गए जर्जर तार
सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाली 33000 वोल्ट की एचटी लाइन के जर्जर हुए तार व लार नगर के तारों को बदलवाने की मांग को लेकर यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से लखनऊ पहुंच उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने जल्द इसे बदलवाने का निर्देश जिले के बिजली निगम के अधिकारियों को दिया था। बावजूद अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। उधर जेई राजकुमार ने बताया कि तार एक माह के अंदर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed