फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight hospitals will be in their own building, six got land

Deoria News: अपने भवन में होंगे आठ अस्पताल, छह को मिली जमीन

Thu, 25 Jan 2024 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Eight hospitals will be in their own building, six got land
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अम्बेडकर नगर देवरिया।संवाद
- किराए के भवन में एक कमरे में चलते हैं 20 होम्योपैथिक अस्पताल
विज्ञापन

- दवा रखने और मरीजों का उपचार करने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में आठ होम्योपैथिक अस्पतालों का अपना भवन होगा। इसके लिए 2.40 करोड़ रुपये आ गए हैं, जबकि छह अस्पतालों के लिए प्रशासन ने जमीन उपलब्ध कराई है। अभी तक सात को छोड़ कर अन्य अस्पताल किराए के भवन में एक कमरे में चल रहे हैं, जिसमें मरीजों के बैठने, दवा व सामान रखने में दिक्कतें होती हैं।
होम्योपैथिक पद्धति से इलाज के लिए जिले में 27 अस्पताल हैं। शहरी क्षेत्र में पांच वर्गमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार वर्ग मीटर में अस्पताल का मानक है। इसमें डॉक्टर, दवा वितरण व स्टोर के लिए एक-एक कमरा तथा शौचालय, पानी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन अधिकांश अस्पताल किराए व उधार के भवन में एक कमरे में चल रहे हैं, जिससे दवा रखने और वितरण करने में दिक्कत होती है। वहीं मरीजों के बैठने के लिए समुचित इंतजाम नहीं है। किसी तरह काम चलाया जाता है।
विज्ञापन

शौचालय न होने से महिला डॉक्टरों और मरीजों की मुश्किल बढ़ जाती है। विभाग के प्रयास के बाद प्रशासन ने 14 अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। इसमें आठ अस्पताल के लिए बजट भी आ गया है। सभी अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र में हैं, जबकि छह अस्पतालों के लिए जमीन की दरकार है। इसके लिए भी प्रशासन से सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिले में मात्र सात होम्योपैथिक अस्पताल बंजरिया, अहिल्यापुर, हाटा, कूरह परसिया, मईल, सोहनपुर, महथापार को ही अपना भवन मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन अस्पतालों के लिए आया बजट
देवरिया। जिले में आठ होम्योपैथिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए बजट मिला है, इसमें शामीपट्टी, रामपुर अवस्थी, सिरसिया, उसरा बाजार, छपौली, रामलक्षन, हौली बलिया, अजयपुरा अस्पताल शामिल हैं।
--------------
इन अस्पतालों के लिए मिली भूमि
जिले में विभिन्न जगहों पर किराए के भवन में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल बघौचघाट, भटनी दादन, देवगांव, बटुलही, गोड़वली, महुआडीह के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। विभाग की ओर से शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
-------------
इन को है दरकार
जिले के छह होम्योपैथिक अस्पताल के भवन के लिए भूमि नहीं है। इसके लिए प्रशासन से मांग की गई है। इसमें शहर के आंबेडकर नगर स्थित अस्पताल, जिला अस्पताल परिसर स्थित अस्पताल, सिसवा पांडेय, कुंडौली, फतेहपुर, घुड़ी पाकड़ अस्पताल शामिल है।

-----------
होम्योपैथिक अस्पताल अधिकांश किराए के भवन में हैं, जिससे परेशानी होती है। आठ अस्पताल के लिए धन अवमुक्त हो गया है। कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई। जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने छह अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध करा दिया है। भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

-डॉ. संजय कुमार सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed