फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eid preparations swing, the market crowd

ईद की तैयारियां जोरों पर, बाजार में भीड़

Sun, 03 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 03 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Eid preparations swing, the market crowd
नमाज अदा करते मुसलिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
खुशियों का त्योहार ईद दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके इस्तकबाल के लिए तैयारियां जोरों पर है। प्रसिद्ध किमामी सेवइयों की जमकर खरीदारी की जा रही है। तिरंगा सेवइयां भी लोगों को भा रही हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स  भी खरीदे गए जबकि दूध और खोवा का ऑर्डर दिया गया। 
विज्ञापन

रविवार को  रमजान का 27वां रोजा था। सुबह से मौसम का तेवर तीखा था। दिन में बूंदाबादी से मौसम सुहाना हो गया। साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छा गए। तेज हवा चलने  गली। शाम चार बजे बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद तहसील रोड में खरीदारी के  लिए लोग उमड़ पड़े। यहां के अस्थाई बाजार से अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी की गई। यहां के बाजार में 30 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सेवई उपलब्ध हैं। सेवई कारोबारी जफर महबूब ने बताया कि सबसे अधिक किमामी सेवइयों की खरीदारी की गई। 
विज्ञापन


इनसेट
मोटी सेवई- 30 रुपये
मीडियम- 40 रुपये
किमामी, मोटी- 60 रुपये
किमामी, पतला- 70 रुपये
दूधफेनी- 80 रुपये
सूतफेनी- 100 रुपये
--
इनसेट
इनाम की रात कल! इबादत में गुजारे रात, दिल नहीं होगा मुर्दा
ईद का असल मकसद अल्लाह को राजी करना है:मौलाना अशफाक
उलेमा बोलें, नफिल, कुरआन की तिलावत और जिक्र-ए-इलाही में रहे मशगूल
अमर उजाला ब्यूरो 
देवरिया। रमजानुल मुुबारक की आखिरी रात कल यानी मंगलवार को हो सकती है! ईद के चांद के दीदार होने पर एतकाफ का दौर मुकम्मल हो जाएगा। साथ ही ईद की तैयारियों को आखिरी रुप देने में लोग जुट जाएंगे। इस रात को ईद की रात यानी ईनाम की रात कहा जाता है। उलेमाओं ने इस रात को ईबादत करने की अपील की है। उनका कहना है कि इस रात को इबादत करने से कयामत के दिन दिल मुर्दा नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद के पेशइमाम मौलाना अशफाक अहमद कासमी ने बताया कि 29 रमजान को चांद का दीदार होने पर मंगलवार की रात  को ईद की रात होगी। इस रात की बहुत अधिक फजीलत है। चांद की तस्दीक नहीं  होने पर बुधवार की रात को ईद की रात होगी। सच्चे दिल से की गई इबादत को अल्लाह कुबूल करता है। इस रात को नफिल नमाज, कुरआन की तिलावत और जिक्र ए इलाही में मशगूूल रहना चाहिए। असल ईद यही है कि अल्लाह तआला राजी हो जाए। मुफ्ती मेहरूद्दीन ने बताया कि ईद की रात को इबादत करनी चाहिए। मोहम्मद  साहब ने फरमाया है कि जो ईद की रात में ईबादत किया उसका दिल कयामत के दिन  मुर्दा नहीं होगा। अपनी जरुरतों के लिए अल्लाह से दुआ मांगनी चाहिए। 
इनसेट
ईद की नमाज ईदगाह में सुबह आठ बजे
शहर से लेकर देहात इलाके में ईद के नमाज का ऐलान हो गया है। शहर में सात जगहों  पर नमाज की अदा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां आखिरी दौर में हैं। ईदगाह और मस्जिदों में रंगरोगन पूरा होनेे को है। शहर के मालवीय रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे जबकि जामा मस्जिद में 8.30 बजे होगी। 
इनसेट
छोटी मस्जिद- आठ बजे
न्यू कॉलोनी मस्जिद- आठ बजे
शांति नगर महुआबारी- आठ बजे
मदीना मस्जिद- अबुबकर नगर- 8.15 बजे
इंदरिा नगर मस्जिद- 8.30 बजे
इनसेट
आखिरी शबे कद्र आज
शबे कद्र यानी 29वीं रमजान सोमवार की रात को है। इस रात को इबादत के लिए युवाओं ने तैयारी की है। शहर से लेकर देेहात इलाके की मस्जिदें  नमाजियों से गुलजार रहेंगी। गुनाहों की माफी तलाफी का आखिरी मौका है। उलेमाओं ने इस रात को इबादत में गुजारने की अपील की है।
इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब
सलेमपुर। मझौलीराज नगर में बाबा भोले शाह के दरगाह पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुसलमानों के साथ ही हिंदुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें रोजेदारों ने मुल्क और देश की सलामती के लिए दुआ मांगी। दो हजार से अधिक लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी से देश की अखंडता और एकता मजबूत होती है। इसके बदौलत एक दूसरे से मिलने का लोगों को मौका मिलता है। इससे सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। इसकी वजह से देश और मुल्क की तरक्की होती है। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि रोजा इफ्तार का आयोजन होना चाहिए। इससे सभी वर्गों को एक साथ खड़ा होने का मौका मिलता है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सूरज यादव, जैनुल अख्तर, बृजेश, टुन्नू वर्मा, अहमद, राजू खान, महबूब, अकरम, नगर पंचायत प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed