फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eid prayers were offered with devotion, greetings were given by hugging each other.

Deoria News: अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sun, 22 Mar 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers were offered with devotion, greetings were given by hugging each other.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच शांति और सौहार्द के पर्व ईद की नमाज अकीकत के साथ अदा की गई। अकीकत मंदो ने मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

रमजान के पाक महीने में 30 दिन के रोजे के बाद शनिवार को रोजेदारों ने तरकुलवा कस्बा के दुबेटोला जमा मस्जिद समेत बाबूपट्टी, सीतापट्टी, बरईपट्टी, कौलाचल, नारायणपुर, बंजरिया, मुंडेरा बाबू, गढ़रामपुर, सोनहुला रामनगर, जमुनी, सिसवा, हरैया, कनकपुरा, पोखरभिंडा, शेखपुरा आदि गांवों में स्थित मस्जिद और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क की सलामती के लिए दुआ की। इस दौरान बंजरिया, बरईपट्टी आदि जगह मेले का आयोजन किया गया, जिसमें खाने-पीने के समान से लेकर बच्चों के खिलौने तक की दुकानें सजी रहीं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भ्रमणशील रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed