फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eid al-Fitr prayers were offered in a joyous atmosphere, but the rain kept worshippers from gathering in mosques.

Deoria News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल फितर की नमाज, बारिश के चलते मस्जिदों में जुटे नमाजी

Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Eid al-Fitr prayers were offered in a joyous atmosphere, but the rain kept worshippers from gathering in mosques.
भटनी में ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देते मुस्लिम समाज के लोग। 
घांटी बाजार। क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। हल्की बारिश के कारण नमाज मस्जिद में अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

घांटी बाजार के थवई टोला स्थित मस्जिद में मौलाना इरशाद अहमद ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें मिल-जुलकर रहने और समाज में एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से देश व समाज में सुख-शांति और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्र के घांटी बाजार के थवई टोला, डेमूसा, चौरिया, बनकटा तिवारी, मोतीपुर टिकैत, रानीघाट सहित आसपास के इलाकों में ईद का उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने घरों में सेवइयां और अन्य पकवान बनाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अकबर अली, मोहम्मद खलीद हुसैन, कमरुजमा खान, आफताब आलम, इरसाद खान, जावेद खान, इमरान अली, शहीद अली, जफरुद्दीन खान, सुफियान अहमद, दस्तगीर अहमद, शेख रहमान, दानिस शेख और अजहर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed