फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Effect of change in weather, people are falling prey to viral fever

Deoria News: मौसम में बदलाव का असर, लोग हो रहे वायरल बुखार के शिकार

Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Effect of change in weather, people are falling prey to viral fever
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया में इलाज करते चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रविवार को सरकारी अस्पतालों में आयोजित जन आरोग्य मेले में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ देखी गई।
सुबह से चली ओपीडी में जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों में 4663 मरीज आए। इसमें सर्वाधिक मरीज मदनपुर पीएचसी पर 125 और सबसे कम पैना और सरौरा पर 30 आए। इस दौरान जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर 67 मलेरिया, आठ में डेंगू और हेपेटाइटिस बी के आठ मरीज मिले।
विज्ञापन

रविवार को रामनाथ देवरिया स्थित सरकारी अस्पताल में आरोग्य मेले का आयोजन सुबह आठ से 12 बजे तक किया गया। इस दौरान 20 रोगी इलाज कराने पहुंचे। जांच में 15 रोगी वायरल बुखार से पीड़ित मिले। इनका डॉ. विनीत युवराज ने उपचार किया। बरियारपुर संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 112 मरीज देखे गए। पथरदेवा विकास खंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट संजय पांडेय ने 36 मरीजों की जांच की और दवा दी। सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 30 मरीजों को देखा। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. मृणाल की देखरेख में 46 मरीज देखे गए। इसमें सबसे ज्यादा सर्दी-जुखाम और बुखार के देखे गए। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed