{"_id":"600c67ae8ebc3e2f81108a37","slug":"e-gopala-app-will-solve-many-problems-of-farmers-deoria-news-gkp382084331","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कई समस्याओं का समाधान करेगा ई-गोपाला एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की कई समस्याओं का समाधान करेगा ई-गोपाला एप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की कई समस्याओं का समाधान करेगा ई-गोपाला एप
देवरिया। अगर आप पशुपालक हैं और आपको सरकारी योजनाओं या पशुओं के उपचार के विषय में जानकारी चाहिए तो कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। पशुपालन संबंधी हर प्रकार जानकारी घर बैठे मोबाइल पर मिल जाएगी। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड ने ‘ई-गोपाला एप’ लांच किया है।
इसे रजिस्टर करने के बाद आप मनचाही भाषा में विभिन्न जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां तक की अचानक पशु की तबियत खराब हो जाए तो एप में दी गई आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से पशुपालक धन, प्रजनन, खुरपक्का-मुंहपक्का, पाचन तंत्र, एलर्जी, विष का असर व अन्य रोग का इलाज खुद कर लेंगे। आसपास किसान भाइयों के लिए हो रहे आयोजनों की सूचना नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलती रहेगी। पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए बाजार की जानकारी भी एप पर उपलब्ध है। आप डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए अपने पशु बेच सकेंगे। अन्य नस्ल के दुधारू पशुओं के कीमत की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।
ऐसे करें एप का उपयोग
ई-गोपाला एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए प्ले स्टोर के सर्च ऑप्शन में ई-गोपाला एप टाइप करें। इंस्टॉल करने के बाद पशुपालक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। इसमें पशु पोषण, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, मेरा पशु आधार, मेरी सूचना, आयोजन देखें, पशु बाजार समेत छह विकल्प मिलेंगे। जो जानकारी चाहिए ऑप्शन पर क्लिक करके हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
डेयरी किसानों को ई-गोपाला एप से बड़ा फायदा मिलेगा। उन्हें अपने स्मार्टफोन पर कई जानकारी मिल जाएगी। यह एप किसानों की मदद करने और पशु उत्पादकता को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन डिजिटल माध्यम है। इससे उन्हें उच्चकोटि के वीर्य, भ्रूण और पशु की उपलब्धता की जानकारी और उन्हें खरीदने की सुविधा मिलेगी।
- विकास साठे, सीवीओ