फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dypty cm inaugurated abvp sammelan

Deoria News: टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश से बाहर करेगी विद्यार्थी परिषद

Sun, 25 Dec 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
dypty cm inaugurated abvp sammelan
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरख प्रांत के 62 वा प्रांत अधिवेशन का मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृ - फोटो : DEORIA
टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश से बाहर करेगी विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 62वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता व मर्यादा की रक्षा करने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। अपने मिशन पर चलकर भविष्य का संवारने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। टुकड़े-टुकड़े गैंग को भारत वर्ष से बाहर करने के लिए अभाविप से जुड़े युवा ही सबसे योग्य हैं। इसके लिए संगठन को मजबूत करना और सदस्यता बढ़ाना होगा, तभी ये कार्य संभव होंगे।
वह रविवार की अपराह्न सेंट्रल एकेडमी सोंदा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 62वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष के बीच युवाओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने अपने युवावस्था एवं विश्वविद्यालयी पढ़ाई के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वर्ष 1986 में बीएचयू में मां सरस्वती का जुलूस निकालने के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। 45 दिन जेल में रहकर आने के बाद उनका भी जीवन बदल गया। उस समय अखबार पढ़कर ही तय कर लेते थे कि आज किस मुद्दे पर धरना देना है। छात्र राजनीति अब पहले की तरह नहीं रह गई है। छात्र जीवन हमेशा मुश्किल ही होता है। जो मुश्किलों का डटकर सामना नहीं करता, वह मजबूत नहीं बनता। मुसीबत से लड़ने वाला ही सोना बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अभाविप के पास भारत माता की सेवा करने का सबसे पुराना अनुभव है। विश्व में युवाओं की इतनी बड़ी टीम नहीं है। हमारे सदस्य ही प्रदेश को देश का नंबर एक प्रांत बनाएंगे। आज मार्कशीट के बल पर विद्यार्थियों की क्षमता को आंका जाता है, यह मैकाले की देन है। जबकि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित धर्म सम्मेलन में वहां की जनता को बिना मार्कशीट के सहारे ही भारतीय सभ्यता, संस्कृति, जीवन पद्धति का ज्ञान कराया था।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुषमा पांडेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रांत मंत्री सौरभ गौड़ एवं एवं आभार प्रांत उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने जताया। इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, तान्या मिश्रा, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, उमा श्रीवास्तव, निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।

नशा न करने और दिनचर्या सुधारने की दी सीख
खचाखच भरे हाल में युवाओं को प्रेरित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि रात में समय से सोएं और सूर्योदय से पहले उठ जाएं। इससे तन और मन दोनों मजबूत होगा। नशा जैसे बुरी आदतों से बचें। शरीर को मानव जीवन की संपदा मानकर भारत माता की सेवा में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed