फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   duty changed of returning officers

रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसर की तैनाती में संशोधन

Mon, 22 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
duty changed of returning officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात किए गए थे। डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर इसमें संशोधन करते हुए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं। डीएम ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन संबंधी दायित्वों का ससमय निर्वहन आयोग के निर्देशानुसार करें।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास खंड गौरीबाजार में जूनियर इंजीनियर नागेंद्र प्रताप सिंह को तैनात किया गया था, उनके स्थान पर अनूप कुमार श्रीवास्तव जूनियर इंजीनियर कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रथम निर्माण खंड, जल निगम को न्याय पंचायत पथरहट का सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। अवर अभियंता विनय पांडेय के स्थान पर संयुक्त निदेशक अभियोजन नवनीत कुमार त्रिपाठी को न्याय पंचायत बखरा का सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकास खंड भागलपुर में नियुक्त अवर अभियंता दिनेशचंद्र श्रीवास्तव के स्थान पर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर आशीष मिश्र को न्याय पंचायत कसिली तथा अवर अभियंता रफीउल्लाह के स्थान पर उप पशु चिकित्साधिकारी श्याम नगीना राम को न्याय पंचायत टीकर का सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकास खंड भलुअनी में नियुक्त अच्छेलाल सिंह यादव के स्थान पर उप निबंधक अभिषेक कुमार सिंह को न्याय पंचायत बीजापुर झंगटौर, भाटपाररानी में नियुक्त विनोद कुमार मणिक के स्थान भू संरक्षण अधिकारी कार्यालय के प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मारकंडेय शाही न्याय पंचायत पकड़ी बाबू का सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। लार ब्लाक में नियुक्त सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर मलेरिया निरीक्षक विपिन मणि तिवारी को आरक्षित में रखा गया है।
विज्ञापन

.........
डीएसटीओ पथरदेवा ब्लाक के रिटर्निंग आफिसर नियुक्त
देवरिया। विकास खंड पथरदेवा में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक रामविलास प्रसाद को न्याय पंचायत पथरदेवा, विनोद कुमार को बघड़ा महुआरी, विनोद कुमार सिंह को शाहपुर शुक्ल, उपनिबंधक भाटपाररानी उदयेंद्र नाथ सिंह को रामनगर, भू संरक्षण अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अरविंद कुमार शाही को कंठीपट्टी, अवधेश कुमार श्रीवास्तव को बंजरिया, उग्रसेन सिंह को सेमरी, ओमप्रकाश यादव को न्याय पंचायत विशुनपुरा बाजार का सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जबकि पशुधन प्रसार अधिकारी छट्ठू लाल राय तथा अपर सांख्यिकी अधिकारी जितेंद्र कुमार गौतम को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed