{"_id":"65e8b5263a7fd729970e11d6","slug":"durga-mandir-construction-stop-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120883-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य रुका तो ग्रामीण पहुंच गए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य रुका तो ग्रामीण पहुंच गए थाने
Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के वीरपुर मिश्र गांव में बुधवार को मां दुर्गा के मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच पूजन कराने वाले यजमान ने ही अपनी भूमि बताकर निर्माण कार्य रोक दिया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और लोग में थाने पहुंच पुलिस के सामने हंगामा करने लगे। पुलिस ने राजस्व टीम बुलाकर पैमाइश कराने के बाद निर्माण कार्य कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। तब जाकर ग्रामीण वापस लौटे। उधर, यजमान का कहना है कि अपने मकान में शटर लगवा रहे थे। इसी बीच ग्रामीण आ धमके और शटर लगाने से रोक दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि बरहज एसडीएम से बात कर राजस्व टीम की मांग की गई है। पैमाइश के बाद सीमांकन कर मंदिर का निर्माण कार्य कराया शुरू कराया जाएगा। संवाद