फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dugdheshwar nath temple ready for jalabhishek

Deoria News: सजधज कर तैयार, बाबा दुग्धेश्वरनाथ दरबार

Thu, 07 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
dugdheshwar nath temple ready for jalabhishek
कुएं से निकला है स्वयंभू शिवलिंग, पद्म पुराण में मिलता है उल्लेख
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पौराणिक महत्व का दुग्धेश्वरनाथ मंदिर महाशिवरात्रि के महापर्व के लिए सजधज कर तैयार है। दूसरी काशी के रूप में विख्यात रुद्रपुर में दुग्धेश्वरनाथ का भक्त महाकाल के रूप में दर्शन करते हैं। इसकी व्याख्या पद्मपुराण में की गई है। महाशिवरात्रि पर हर वर्ष देश के कोने-कोने से शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है।
इस अवसर पर रुद्रपुर में सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। मंदिर को सजा दिया गया है। शिवरात्रि से लेकर 13 दिन तक मंदिर पर तेरस का मेला लगेगा। मेले में दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

उज्जैन स्थित महाकाल के ज्योर्तिलिंग के सदृश दुग्धेश्वरनाथ को पौराणिक मान्यता दी गई है। पद्मपुराण के अनुसार, महाकालस्य यद् लिंगम दुग्धेश मिति विश्रृतम अर्थात महाकाल के सदृश इस लिंग को दुग्धेश कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शिवलिंग सामान्य धरातल से 20 फीट नीचे कुएं से निकला है। यह स्वयंभू शिवलिंग है। काशी की तर्ज पर बसे रुद्रपुर में तीर्थ पुरोहितों की बस्ती है। पुराण के अनुसार, यह हंस तीर्थ स्थल है। यहां कालांतर में ऋषि-महर्षि जप-तप और अनुष्ठान करते रहे हैं।
पौराणिक तीर्थ स्थल के पीछे स्थित ध्वस्त किला है। इस किले से देवी-देवताओं की बेशकीमती मूर्तियां प्राप्त होती रहती हैं। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र में सहनकोट किले से प्राप्त मूर्तियों को स्थापित किया गया है।
मंदिर परिक्षेत्र में स्थित भगवान गणेश और शिव पार्वती की नृत्य मुद्रा में काले पत्थर की मूर्ति 800 वर्ष पुरानी बताई जाती है। वहीं, काली और भगवान विष्णु की काले पत्थर की वामन मूर्ति भी इसी क्षेत्र से प्राप्त हुई थी।
ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से भक्तों की अटूट आस्था है। शिवरात्रि पर जिला प्रशासन की ओर से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया गया है।


रात्रि एक बजे से खुल जाएगा मंदिर का पट
एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि आठ तारीख को महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि एक बजे से ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए मंदिर का दरवाजा खोल दिया जाएगा। मंदिर के परिक्षेत्र और गर्भगृह में भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक पुलिस बल लगाया गया है। मंदिर में प्रवेश दक्षिणी दरवाजे से होगा। भक्त गर्भ गृह में पश्चिमी दरवाजे से प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद भक्तों को पूर्वी दरवाजे से निकाला जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से शिवरात्रि के दिन सोने के आभूषण पहन कर नहीं आने और शीशे के पात्र में दूध या जल नहीं लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed