{"_id":"691cc583492cf86a9b029b3a","slug":"due-to-lack-of-teachers-many-classes-are-running-in-the-same-classroom-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-168210-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षकों के अभाव में एक ही कक्षा में चल रहीं कई कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षकों के अभाव में एक ही कक्षा में चल रहीं कई कक्षाएं
Wed, 19 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बरहज के दुबौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करते छात्र संवाद
बरहज। प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति और पढ़ाई की स्थिति सुधर नहीं रही है। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक अतिरिक्त ड्यूटी बताकर स्कूल से गायब रह रहे हैं। शिक्षकों के अभाव में एक ही कमरे में कई कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
प्राथमिक विद्यालय बरांव में सोमवार की सुबह 10.30 बजे कक्षा चार और पांच में पंजीकृत 34 में मात्र 10 छात्र ही शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। हालांकि विद्यालय में करीब 47 छात्र पंजीकृत हैं।
रसोई घर में स्कूल आए छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन पकाया जा रहा था। रसोई घर में गंदगी थी। सामान तितर-बितर थे।
प्राथमिक विद्यालय दुबौली में दोपहर 1.50 बजे प्रधानाध्यापिका कुसुम शर्मा एक ही कमरे में छात्रों को पढ़ा रही थीं।
यहां सहायक अध्यापक अशोक मिश्र और शिक्षामित्र शशिकला की तैनाती है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि एक शिक्षक संकुल की मीटिंग में, तो एक की बीएलओ की ड्यूटी लगी है। यहां भी छात्रों की संख्या में कमी थी।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय कपरवार में 2.15 बजे अध्यापिका श्वेता राय सहित दो अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे थे। यहां छोटी कक्षाओं के ज्यादातर छात्र चटाई पर पढ़ाई कर रहे थे। प्रधानाध्यापक अमीरचंद गुप्त सहित छह अध्यापक स्कूल में नहीं मिले।