फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to increase in heat, children suffer from viral fever, number of patients increased

Deoria News: गर्मी बढ़ने से वायरल फीवर से बच्चे परेशान, बढ़े मरीज

Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in heat, children suffer from viral fever, number of patients increased
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विगाग में इलाज के लिए खडे मरीज व ​तीमारदार।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी बढ़ने से सेहत पर असर पड़ रहा है। वहीं बारिश होने से बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं, और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इससे पीड़ित हर रोज करीब 40 प्रतिशत बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। डाॅक्टर दवा देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं। इसमें गंभीर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। स्वस्थ होने में पांच से सात दिन लग जा रहा है।
तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। वहीं बीच-बीच बारिश हो रही है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके कारण वायरस बढ़ रहे हैं और संक्रमण तेजी से हो रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ जा रहे हैं, जिससे अस्पताल में भीड़ बढ़ गई है। तीमारदार बच्चों को लेकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा खांसी, सांस, पेट दर्द से पीड़ित भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बाल रोग विभाग में भीड़ रही। लोग बीमार बच्चों को लेकर कतार में खड़े रहे। डॉ. आरके श्रीवास्तव ने करीब 120 से अधिक मरीजों का इलाज किया। उन्होंने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। अस्पताल के पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से पीड़ित 16 बच्चों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा चार सांस, सात उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ हो रही है। वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गर्मी बढ़ी है। एकाएक गिरावट से तापमान में अंतर हो जा रहा है। बीच-बीच में बारिश के कारण उमस बढ़ जा रही है। इससे बैक्टीरिया, वायरस, फंगल का ग्रोथ हो रहा है, जिससे वायरल इंफेक्शन बढ़ा है। गर्मी अधिक होने से शारीरिक क्षमता और इम्युनिटी को कमजोर करता है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रोग प्रतिरोध क्षमता कम होने के कारण बच्चे बुखार सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं। इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। बच्चे को परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें, बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर इलाज कराएं। मेडिकल कॉलेज में दवा, इलाज व जांच की सुविधा है।
-डॉ. एचके मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ, सीएमएस
------------------
यह बरतें सावधानी
- धूप में बच्चे न निकलें और खेले नहीं
- जरूरी होने पर घर से बाहर निकलने पर सिर ढक कर रखें
- पानी का अधिक सेवन करें
- हल्का ढीला सूती कपड़ा पहनें
- साफ-सफाई पर ध्यान दें, अच्छी तरह हाथ धोकर भोजन करें
- तला, ज्यादा तेल, मसालेदार, फास्ट फूड के सेवन से परहेज करें
- सड़क किनारे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों आदि का सेवन न करें
- मौसमी फल, हरी साग-सब्जी का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed