फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   due to frrre animals problem in city

शहर में बढ़ रही छुट्टा पशुओं की तादाद

Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM IST
deoria
deoria Updated Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
due to frrre animals problem in city
सिविल लाइंस रोड पर विचरण करते छुट्टा पशु। - फोटो : amar ujala
देवरिया। शहर में आवारा पशुओं की भरमार हो गई है। कई मोहल्लों में सांड़ों के आतंक के चलते लोग दहशत में हैं। मुख्य मार्ग हों या वार्डों की गलियां हर जगह आवारा पशु घूमते नजर आ रहे हैं। इनकी आपसी लड़ाई इतनी खुंखार हो जाती है कि आवागमन घंटों बाधित हो जाता है। ठेला खोमचे वालों का नुकसान तो होता ही है। आम लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बीच-बचाव करने गए लोगों पर भी सांड़ टूट पड़ते हैं। तमाम लोगों ने इसकी शिकायत नगरपालिका से की है। बावजूद इसके महकमा इस गंभीर मामले को लेकर सुस्ती बरत रही है।       
विज्ञापन

सैकड़ों सांड़ शहर की सड़कों के राजा बने बैठे हैं। अकेले सिविल लाइंस रोड पर दो दर्जन से अधिक सांड़ों का जमावड़ा रहता है। राघव नगर स्थित स्टेट बैंक शाखा से लगायत एलआईसी ऑफिस तक आवारा पशु दिन-रात कब्जा जमाए रहते हैं। सबसे ज्यादा इनकी तादात मोतीलाल रोड व सब्जी मंडी में होती है। सब्जियों के अवशेष व फलों के छिलके खाने के लिए आवारा पशु हमेशा सड़कों पर जमे रहते हैं। कई बार इनके बीच सड़क पर बैठ जाने के चलते आवागमन लंबे समय तक बाधित हो जाता है। सांड़ों की आपसी लड़ाई में तमाम ठेला खोमचा पलट जाते हैं। आस-पास खड़ी लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। आएदिन राहगीर बदमाश पशुओं की मार से चोटिल हो रहे हैं। इस समस्या से तमाम मुहल्लेवासी भी परेशान हैं। कई मोहल्लों में तो बदमाश सांड़ों ने डेरा बना लिया है। इनके आतंक से लोग दहशत के साये में जी रहे हैं।       
विज्ञापन


गांव से लाकर छोड़ देते हैं बछड़ा       
बछड़ा के दूध छोड़ते ही लोग उसे शहर लाकर छोड़ देते हैं। बछड़े सड़कों पर फलों के छिलके खाकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। शहर में सब्जियों के अवशेष व बासी खाना मिलने के चलते यह शहर छोड़कर कहीं जाना पसंद नहीं करते। नगरपालिका भी इनकी बढ़वार को लेकर कोई कदम नहीं उठाती। यही कारण है कि शहर में आवारा पशुओं की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट       
रामनाथ देवरिया में है पगले सांड़ का आतंक       
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में पगला सांड़ का नाम सुनते ही लोग चौंक जाते हैं। यह काले रंग का सांड़ घात लगाकर वार करने में माहिर है। बाइक सवारों को देखते ही आग बबूला हो जाता है। बाइक की आवाज सुनते ही यह जहां रहता है वहीं से दौड़ पड़ता है। तमाम बाइक सवार इसे देखते ही बचने के चक्कर में गिरकर घायल हो चुके हैं। बीते दो माह में इसने राधेश्याम शुक्ला, जन्मेजय, मोहन त्रिपाठी, अनिरुद्ध समेत 18 लोगों घायल कर दिया है।       


कोट       
नगरपालिका के पास फिलहाल आवारा पशुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि लोग घर के पालतू जानवरों को भी खुला छोड़ देते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है। शहर में कहीं भी अगर सांड़ों का आतंक है उसे संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
-सीताराम गुप्ता, प्रभारी ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed