Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to cold, children are suffering from viral fever.

Deoria News: ठंड का असर, वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे बच्चे

Thu, 12 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Due to cold, children are suffering from viral fever.
देवरिया। ठंड बढ़ने से छोटे बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मौसम बदलने के कारण ज्यादातर बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 100 से अधिक रोगी आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर दवा के साथ बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से सुबह शाम के बाद अब दिन में हवा बहने से ठंड लग रही है। इसके प्रभाव से वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही से बच्चों की सेहत बिगड़ जा रही है और बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे वायरल बुखार, खांसी, सर्दी, सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं वैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को बाल रोग विभाग में मरीजों की भीड़ रही। करीब 100 से ज्यादा बीमार बच्चों को लेकर तीमारदार पहुंचे थे। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित मरीज ज्यादा थे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अधिकांश बच्चों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी, जबकि गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. इकबाल ने बताया कि ठंड बढ़ने से वातावरण में नमी के कारण वायरस व बैक्टीरिया ग्रोथ करते हैं। इसकी वजह से संक्रमण तेजी से होता है। सुबह व शाम की ठंड बच्चों के लिए नुकसानदेय है। बच्चों की इम्युनिटी कम होती है, इससे बच्चे बीमार हो जाते हैं। लापरवाही करने पर निमोनिया भी हो जाती है और सांस की दिक्कत होती है। बच्चों को परेशानी होने पर लापरवाही न करें। बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें और इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed