{"_id":"644ac28908fc0a9b880f20b4","slug":"dubetola-lkw-won-the-star-sports-trophy-deoria-news-c-7-1-143185-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुबेटोला एलकेडब्ल्यू ने जीती स्टार स्पोर्ट्स ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुबेटोला एलकेडब्ल्यू ने जीती स्टार स्पोर्ट्स ट्रॉफी
Fri, 28 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज दुबे टोला के खेल मैदान में खेले गए स्टार स्पोर्ट्स नाईट क्
तरकुलवा विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज दुबेटोला के खेल मैदान में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज दुबेटोला के खेल मैदान में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में तरकुलवा आरबीसी को पांच विकेट से हराकर दुबेटोला एलकेडब्ल्यू ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
आईपीएल की तर्ज पर बुधवार रात खेले गए 9-9 ओवर के इस फाइनल मुकाबले में तरकुलवा आरबीसी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुबेटोला एलकेडब्ल्यू की टीम ने हरफनमौला खिलाड़ी राजू खान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत महज 6 ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बना लिए और पांच विकेट से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। दुबेटोला के खिलाड़ी मोहन को मैन ऑफ द सीरीज और राजू खान को मैन ऑफ द मैच का खि़ताब दिया गया। मुख्य अतिथि आमिर शेख, कमांडो तेजराज सिद्दीकी, नायक बाबा, वसीउल्लाह उर्फ गुडडू सिद्दीकी, सदरूद्दीन सिद्दीकी, सैनुल्लाह, भोलू मोदनवाल, संजय कुशवाहा आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। अंपायरिंग असमद खान और कमेंट्री अरमान वारसी ने की।