फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drunken husband beats wife, reaches police station with mother

Deoria News: शराबी पति ने पत्नी को पीटा, मां के साथ पहुंची थाने

Fri, 26 Apr 2024 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drunken husband beats wife, reaches police station with mother
- खुखुंदू के पड़री झिल्लीपार गांव का मामला, पुलिस के पहुंचने के बाद भी भाई से बहन को नहीं दिया मिलने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में एक विवाहिता की उसके शराबी पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। सूचना पर पहुंची मां और भाई को विवाहिता से मिलने नहीं दिया गया। फिर 112 नंबर पुलिस भी पहुंची, लेकिन शराबी पति ने किसी की नहीं सुनी। मां में थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मीरा देवी अपनी बेटी बीना सिंह की शादी दस साल पहले पड़री झिल्लीपार गांव निवासी दयाशंकर सिंह उर्फ मिंटू के साथ की है। बीना के तीन बच्चे भी हैं। पति दयाशंकर सिंह और सास दोनों शुरू से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप है कि पति शराबी है। अक्सर बेटी बीना सिंह को मारता-पीटता है। इसको लेकर पहले कई बार पंचायत भी हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार की रात में फिर बीना को पति ने मारा-पीटा है। उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया है। मां मीरा देवी का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से सूचना मिलने पर जब मैं और बेटा मुन्ना सिंह यहां आए तो दयाशंकर सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने हम लोगों को बीना से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन

112 पुलिस भी बुलाई गई, मगर उसने किसी की नहीं सुनी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर इस तरह की बात है तो तत्काल केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनसेट....

अज्ञात चालक पर पुलिस ने दर्ज किया केस

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर सरयां पेट्रोल पंप के पास हुए मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया करन निवासी विनय कुमार कुशवाहा भाई रामभजन और भतीजे प्रिंस के साथ सलेमपुर की तरफ से गांव लौट रहे थे। वह अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि वाहन का चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आकर बाइक में ठोकर मार दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed