{"_id":"636290c13fb6b2777f6539cb","slug":"drunk-bolero-driver-collides-with-bike-two-including-headmaster-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: नशे में धुत बोलेरो चालक ने बाइक में मारी टक्कर, प्रधानाध्यापक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: नशे में धुत बोलेरो चालक ने बाइक में मारी टक्कर, प्रधानाध्यापक समेत दो की मौत
Wed, 02 Nov 2022 09:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:16 PM IST
सार
शेरवां बभनौली गांव निवासी मदन यादव क्षेत्र के छोटी रार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मदन यादव समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मदन यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली मोड़ के समीप बुधवार शाम को नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार प्रधानाध्यापक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति बोलेरो में फंस गया था, जिसे घसीटते हुए चालक करीब सौ मीटर तक ले गया। टायर ब्रस्ट होने पर वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
शेरवां बभनौली गांव निवासी मदन यादव क्षेत्र के छोटी रार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। बुधवार की शाम को वह अपनी बाइक से भवानी छापर (बहादुरपुर) निवासी राम आधार विश्वकर्मा को लेकर घर जा रहे थे। वह बाइक लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर हाइवे पर गांव के मोड़ के समीप ही पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने से बाइक सवार राम आधार पहिए में फंस गए और मदन कुछ दूरी पर गिर गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक पहिए में फंसे व्यक्ति को लेकर भागने लगा। कुछ लोगों ने बाइक ओवरटोक उसे बताया कि पहिए में एक व्यक्ति फंसा है। करीब सौ मीटर की दूरी पर वाहन को रोक रामआधार को निकाल और वाहन लेकर भागने लगा। टायर ब्रस्ट होने पर पीछा कर रहे लोगों ने मुसैला चौराहे से चालक और बोलेरो को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
उधर, टक्कर तेज होने से उसकी आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। दोनों परिवारों में चीख पुकार मची है। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि बोलेरो चालक नशे में है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। वाहन भी कब्जे में है।