फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drug addicts taunt women and girls, beat them up if they protest.

Deoria News: महिलाओं और लड़कियों को देखकर नशेड़ी कसते हैं तंज, विरोध पर पीटा

Tue, 17 Mar 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Drug addicts taunt women and girls, beat them up if they protest.
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ नशेड़ी युवक गांव की महिलाओं और लड़कियों को देखकर तंज कसते रहते हैं। रविवार को जब गांव के एक युवक ने इसका विरोध किया तो उसे नशेड़ी मारने-पीटने लगे और दरवाजे पर चढ़कर पथराव भी किया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ता नीतिश कुमार का कहना है कि नशेड़ी आती-जाती महिलाओं और लड़कियों का वीडियो भी बनाते हैं। जो विरोध करता है उससे उलझ जाते हैं। लोकलाज के डर से महिलाएं कुछ बोलती नहीं है। दो दिन पहले नशेड़ियों से जब ऐसा करने से मना किया तो वे मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिए। इसी खुन्नस में रविवार शाम को नशेड़ी दरवाजे पर चढ़ आए और घेरकर मारने-पीटने लगे। किसी तरह बच बचाकर घर में भागकर छिपा तो पथराव करने लगे। उधर, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed