फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drm visited railway stations

रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था देख बिफरे डीआरएम

Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
drm visited railway stations
रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था देख बिफरे डीआरएम
विज्ञापन

सलेमपुर/भटनी/बरहज। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने बुधवार सुबह भटनी, सलेमपुर और बरहज रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। भटनी में यात्री सुविधाओं की स्थिति खराब देख जिम्मेदारों की क्लास लगाई। सलेमपुर में फुट ओवर ब्रिज और बरहज में प्लेटफार्म टूटा देख फटकार लगाई। स्टेशन अधीक्षक से कहा कि संरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक सुबह दस बजे विशेष निरीक्षण यान से भटनी जंक्शन पहुंचे। उन्होंने रिले रूम, रनिंग रूम, प्लेटफार्म, प्वाइंट (कांटा) आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं की खराब स्थिति पर जिम्मेदारों की क्लास लगाई। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, यात्रियों की स्क्रीनिंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने रनिंग रूम में भोजन व्यवस्था, पेयजल के बारे में रेल कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

प्लेटफार्म संख्या चार व पांच पर यात्री सुविधाओं का दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। लाइन कांटा के निरीक्षण में संबंधित रेल कर्मियों को जरूरी हिदायत दी। इस दौरान पीआरओ अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर में संरक्षित परिचालन प्रणाली, स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाएं, स्टेशन सेक्शन के समपार फाटक तथा स्टेशन पर गाड़ियों के संरक्षित परिचालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्टेशन पैनल, रिले रूम, ब्लाक यंत्र, संरक्षा उपकरण, स्टेशन वर्किंग नियमावली, अनुरक्षण रजिस्टर, फेल्योर रजिस्टर, बॉथिंग ट्रैक, इंजीनियरिंग ज्वाइंट्स, फेसिंग/ट्रेलिंग प्वाइंट एंड क्रासिंग का निरीक्षण किया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, पानी की टोंटी की जांच की।

बरहज स्टेशन पर अव्यवस्था देख नाराज दिखे मंडल रेल प्रबंधक ने मातहतों से मार्च तक चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन भवन, आरक्षण केंद्र, टिकट काउंटर, ओएफसी टर्मिनल केबिन, विश्रामालय, प्याऊ आदि का निरीक्षण किया। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, राकेश रंजन, आशुतोष शुक्ल, त्रयंबक तिवारी, पंकज केशरवानी, बलेंद्र पाल, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार, केबी रघुवंशी, प्रदीप कुमार पांडेय, वीरबहादुर यादव, एसआई ईश्वर लाल, राजमंगल यादव, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed