{"_id":"61f978e30465d5774a521b44","slug":"drm-visited-railway-station-deoria-news-gkp425579559","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल गोदाम की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल गोदाम की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल गोदाम की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश
देवरिया/भटनी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने मंगलवार को देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। माल गोदाम की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि इसका मकसद व्यापारियों को अधिक से अधिक सुविधा दिलाना है।
सुबह करीब दस बजे मंडल रेल प्रबंधक सदर स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने वाराणसी-भटनी एवं भटनी-कुसम्ही रेल खंड का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का हाल जाना। डीआरएम ने कसया ढाले के पास रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। प्लेटफार्म नंबर एक के पास बड़ा साइन बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। स्टेशन पर गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों, अनुरक्षण रजिस्टर, फेल्योर रजिस्टर, बॉथिंग ट्रैक, फेसिंग/ट्रेलिंग पॉइंट एवं क्रासिंग आदि को भी देखा। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रशासन राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय जेके सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बलेंद्र पाल, पीआरओ अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी आदि मौजूद रहे।
यात्री सुविधाओं की ली जानकारी
भटनी। डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और टिकट काउंटर आदि का जायजा लिया। स्टेशन परिसर में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआरएम ने टिकट काउंटर, यात्री निवास, डारमेट्री हाल, एसएस कक्ष, एसएम कक्ष, पूछताछ कार्यालय, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर की गहनता से जांच की। उन्होंने यात्री सुविधाओं के मुद्दे पर स्टेशन अधीक्षक से वार्ता की। स्टेशन की साफ-सफाई के टिप्स दिए। स्टेशन परिसर के बाद रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पीआरओ अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
रेल कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन
भटनी। रेल कर्मचारी संघ (नरमू) नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने डीआरएम को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने भटनी स्टेशन पर रेल अस्पताल, जर्जर आवासों की मरम्मत व निर्माण, ट्रैकमैन कर्मियों के लिए ठंडी में सेफ्टी शूज व जैकेट आदि मांगें रखीं। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, केके पांडेय, उपेंद्र यादव आदि रहे।