{"_id":"5f5a63738ebc3e54e073fde2","slug":"drm-in-deoria-railway-station-deoria-news-gkp3650634172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने स्टेशनों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने स्टेशनों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल यातायात में तलाशें नए अवसर : डीआरएम
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम विजय कुमार पांजियार ने बृहस्पतिवार को देवरिया सदर, चौरीचौरा, सरदारनगर और कुसम्ही रेलवे स्टेशनों और गुड्स शेडों का निरीक्षण किया। उन्होंने माल यातायात में नए अवसरों को तलाशने, मालगाड़ियों के समय पालन, गुड्स शेड की आधारभूत व्यवस्था के विकास, गुड्स शेड से मालगोदाम तक जाने वाले एप्रोच मार्ग के बारे में जानकारी ली।
डीआरएम विजय कुमार पांजियार बृहस्पतिवार सुबह अपने निरीक्षण यान से अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां माल परिवहन बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने गुड्स शेड का निरीक्षण किया। माल लोडिंग, अनलोडिंग के लिए बनाए गए रैंप का सरफेस ठीक करने, व्यापारियों के लिए कक्ष निर्माण, मजदूरों के विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह चौरीचौरा, सरदारनगर और कुसम्ही रेलवे स्टेशन गए। वहां भी उन्होंने गुड्स शेड और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्थानीय व्यापारियों से बात कर बेहतर माल परिवहन की सुविधा देने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जैनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्त, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।