{"_id":"698e2c14ffa2063a8d0c2c2b","slug":"drm-expressed-displeasure-over-the-incomplete-construction-deoria-news-c-208-1-deo1015-174818-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधूरे निर्माण को देख डीआरएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधूरे निर्माण को देख डीआरएम ने जताई नाराजगी
Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन बृहस्पतिवार की सायं 6:05 बजे भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने लाव-लश्कर के साथ उतरे।
उन्होंने उतरते ही फुट ओवर ब्रिज तथा निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर 1 की दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताई। यात्रियों की हो रही असुविधा को देखते हुए उसे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का ठेकेदार व संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
कुल 10 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने वहां से स्टेशन के बाहर परिसर का निरीक्षण किया। लंबे समय से परिसर में रखे गए कंक्रीट बालू आदि पर असंतोष जताते हुए परिसर को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। वहां से वे टिकट व आरक्षण काउंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टिकट काउंटर पर टूटे हुए टायल्स पर फटकार लगाई ।उन्होंने समय सारणी व ट्रेनों के आगमन प्रस्थान बोर्ड का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया। पीने के पानी की व्यवस्था नही होने पर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवाद