फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   driving lisence

स्थायी डीएल चाहिए तो अगले साल का करें इंतजार

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
driving lisence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस(डीएल) की चाह रखने वाले आवेदकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लर्निंग डीएल बनवाने के बाद स्थायी डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को अगले साल जनवरी व फरवरी माह की तिथि बायोमेट्रिक टेस्ट के लिए मिल रही है। खास बात यह है कि सिफारिश भी काम नहीं आ रही है। वहीं समस्या को जानते हुए भी अधिकारी निर्धारित स्लॉट को बढ़ाने की पहल नहीं कर रहे हैं।
एआरटीओ कार्यालय में स्थायी व रिन्यूअल डीएल के लिए आने वाले आवेदकों को हो रही कठिनाइयों को सुनने वाला फिलहाल कोई नहीं है। वर्तमान में प्रतिदिन लर्निंग डीएल के लिए 225, रिन्यूअल के लिए 45 और स्थायी डीएल के लिए केवल 36 आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। लर्निंग डीएल के आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए तो उसी दिन या एक या दो दिन बाद की तिथि मिल जा रही है। वहीं स्थाई डीएल के लिए तीन से चार माह बाद की तिथि दी जा रही है। विदेश जाने के कई इच्छुक लोग डीएल के लिए घर पर ही रहकर इंतजार करने को मजबूर हैं। घांटी के मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि विदेश जाना है, लेकिन स्थाई डीएल के फरवरी माह तक इंतजार करना है।
विज्ञापन

सख्ती बढ़ने से बढ़ी है लाइसेंस के आवेदकों की संख्या
यातायात नियमों में सख्ती के चलते डीएल के आवेदकों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के चलते भी कामकाज प्रभावित रहने से लोग पहले ही परेशानी झेल चुके हैं। अब प्रतिदिन 300 से अधिक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या हजारों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले में डेढ़ लाख से अधिक हैं लाइसेंस धारक
जनपद में वर्तमान में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की संख्या करीब पांच लाख को छूने को है। इसके बावजूद लाइसेंस धारकों की संख्या केवल डेढ़ से पौने दो लाख के करीब है। एक दशक पूर्व में गोरखपुर और कुशीनगर से भी कई लोगों ने डीएल बनवा लिए थे।

जनपद में एक ही आरआई होने से एक दिन में केवल 36 स्थायी डीएल के ही आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। स्लॉट निर्धारित होने से यह दिक्कतें हो रही हैं। स्थाई डीएल और रिन्यूअल के आवेदकों को हो रही कठिनाई से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
- राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed