{"_id":"647436158b5176457e0880a6","slug":"driver-rammed-a-tractor-trolley-on-an-elderly-man-sleeping-at-door-in-deoria-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: दरवाजे पर सोए बुजुर्ग पर बेसुध चालक ने चढ़ाया ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: दरवाजे पर सोए बुजुर्ग पर बेसुध चालक ने चढ़ाया ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर ही तोड़ा दम
Mon, 29 May 2023 11:09 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 May 2023 11:09 AM IST
सार
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस गई और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले ली। चालक फरार हो गया है। तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के खुखुंदू क्षेत्र में दरवाजे पर सोए एक 78 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर बेसुध चालक ने ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना स्थानीय गांव के गुलरहवा मोहल्ले में रविवार देर रात में हुई। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले ली। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
खुखुंदू गांव के गुलरहवा मोहल्ला में शनिवार रात को राम सरीखा की लड़की की बरात आई थी। बरात में भोजन कर सुदर्शन (78) अपने घर आकर दरवाजे के पास चरपाई पर सो गए। इसी बीच तकरीबन ग्यारह बजे रात को दरवाजे के तरफ आ रही आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली उनके उपर चढ़ गई। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना के बाद नशे में बेसुध चालक मृतक सुदर्शन को कुचलने के बाद उनके बेटे राम प्यारे और बहू ममता को भी कुचलने का प्रयास किया। हालांकि दोनों जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक भागने लगा। लोगों ने दौड़ाया तो गाड़ी छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन
घटना के बाद बेटा राम प्यारे और बहू ममता देवी बेसुध पड़ी हैं। सुदर्शन मनरेगा के अलावे अन्य जगहों पर मेहनत मजदूरी कर बेटे और बहू का सहयोग करते थे।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस गई और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले ली। चालक फरार हो गया है। तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।