{"_id":"64b6d738abef230de3061766","slug":"driver-killed-in-two-trucks-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-1655-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
सलेमपुर देवरिया गार्ग पर डेहरी के पास क्षतिग्रस्त ट्रक
सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर डेहरी गांव के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर डेहरी गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी घायल हो गया।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी अजय यादव पुत्र सत्यनारायण यादव (25) ट्रक से बालू लेकर देवरिया के तरफ जा रहे थे। अभी वह देवरिया सलेमपुर मुख्य मार्ग पर डेहरी गांव के सामने पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहा ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया। टक्कर में पीछे वाले ट्रक चालक अजय यादव की मौत हो गई। वहीं ट्रक में खलासी गौरी बाजार थाना क्षेत्र के मुंडेरा लाला गांव निवासी विपुल यादव पुत्र पौहारी यादव घायल हो गए। मौके पर पहुंचे खुखुंदू पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।