फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Driver beaten for overtaking vehicle

Deoria News: गाड़ी ओवरटेक करने पर चालक को पीटा

Sat, 16 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Driver beaten for overtaking vehicle
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में गाड़ी ओवरटेक करने पर कुछ लोगों ने चालक को पीट दिया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कस्बा निवासी संजीत चौरसिया वाहन चालक है। वह 11 मई को गाड़ी लेकर वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा था। आरोप है कि सठियांव गांव के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी ओवरटेक कर रोक ली और पिटाई करने लगे। पीड़ित ने शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच कर शुक्रवार को गांव के ही राहुल यादव, बृजेश यादव उर्फ दियाली, हरदेव यादव और अवधेश यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि चोटिल चालक का डाॅक्टरी परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed